प्रयागराज: यशवंत सिंह यश के विशेषांक का हुआ विमोचन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। शहर समता विचार मंच की ओर से रविवार को सुलेमसराय स्थित कवि राजेश सिंह राज के आवास पर विमोचन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि गीतकार प्रीता वाजपेयी और विशिष्ट अतिथि डॉ. शंभुनाथ त्रिपाठी अंशुल, डॉ. रवि मिश्रा और रविनंदन सिंह रहे।
अध्यक्षता विश्वनाथ प्रसाद श्रीवास्तव ने किया। सरिता मिश्रा ने वाणी वंदना प्रस्तुत की। अतिथियों ने यशवंत सिंह यश के विशेषांक का लोकार्पण किया। इस मौके पर हुई काव्य गोष्ठी में मिली श्रीवास्तव, योगमाया वाजपेयी, यशवंत सिंह, शंभुनाथ श्रीवास्तव, विश्वनाथ प्रसाद, रचना सक्सेना, शरत चन्द श्रीवास्तव, डॉ. प्रदीप चित्रांशीं, संजय सक्सेना, पं. राकेश मालवीय ने काव्य पाठ किया। आभार ज्ञापन राजेश सिंह राज ने किया।