जौनपुर: स्वामी विवेकानंद का संदेश शांति का प्रतीक है:सुभाष सिंह | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक संस्था द्वारा हुआ कार्यक्रम
जौनपुर। राष्ट्रीय युवा सप्ताह के तहत राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद के जीवन एवं दर्शन पर एक संगोष्ठी का आयोजन नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार के सहयोग से सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बीआरपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ सुभाष चंद्र सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आध्यात्मिक ज्ञान से सभी दिशाएं सुगंधित हो रही हैं। स्वामी विवेकानंद का संदेश शांति का प्रतीक है उनका वेद वेदांत ही भारतीय दशर््ान है। मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय ने कहा कि दुनिया को शूंय को का संदेश देकर आध्यात्मिक शिखर पर पूरी दुनिया को रोशनी दी स्वामी विवेकानंद ने। साहित्यकार सभाजीत द्विवेदी प्रखर ने कहा कि आशा सभी अधूरी अब तक संत विवेकानंद की कविता पढ़ी तो पूरा माहौल बदल गया। साहित्यकार गिरीश श्रीवास्तव गिरीश ने रामकृष्ण परमहंस के शिष्य स्वामी विवेकानंद के जीवन दशर््ान पर अपना काव्य पाठ किया। भानुजा शरनलाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का दशर््ान पूरी दुनिया को अलौकिक करता है। प्रमोद कुमार प्रजापति ने कहा कि उनका कर्मयोग हमें आध्यात्मिक प्रेरणा का रुाोत है। डॉ विमल श्रीवास्तव ने कहा कि शिकागो में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए जब स्वामी विवेकानंद ने अमेरिकी भाइयों एवं बहनों इतना कहा कि पूरा हाल तालियों से गूंज उठा। उनका संदेश मानवता का संदेश है। इस अवसर पर प्रकाश चंद यादव अमरीश पांडे वीरेंद्र कुमार गुप्ता राजकुमार राजू चंद्र प्रताप सिंह प्रेम कुमार यादव अनिल कुमार यादव संतोष श्रीवास्तव और प्रीति श्रीवास्तव रविंद्र कुमार श्रीवास्तव अनिल कुमार श्रीवास्तव विवेक कुमार सिंह मनोज कुमार वर्मा जितेंद्र कुमार शशि प्रकाश जितेंद्र यादव विमल कुमार यादव विजय बहादुर यादव फूलचंद भारती कैलाश नाथ यादव बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय अब्दुल हक अंसारी इत्यादि लोग उपस्थित थे। अंत में कार्यक्रम संयोजक पूर्व अध्यक्ष बाल न्यायालय संजय उपाध्याय ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर डॉक्टर सुबाष चंद्र सिंह,सभाजीत द्विवेदी प्रखर, साहित्यकार गिरीश श्रीवास्तव गिरीश, जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय को सम्मानित किया। संजय उपाध्याय ने बताया कि स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर राष्ट्रीय युवा सप्ताह के तहत युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |