जौनपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर दी गई श्रद्धांजलि | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सामाजिक समता के लिए अनवरत संघर्षरत रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय मंच की ओर से सपा के पूर्व प्रदेश सचिव विवेक यादव ने कार्यालय पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजली देकर नमन किया। सपा के निवर्तमान प्रदेश सचिव विवेक रंजन यादव ने कहा कि शरद यादव के दिल में वंचित एवं उपेक्षित समुदायों का दर्द था। वे हमेशा लोकतंत्र,सामाजिक न्याय एवं धर्मनिरपेक्षता की नीति को बनाने के लिए संघर्षरत रहे। संविधान के आर्टिकल 340 के तहत निर्मित मण्डल कमीशन की सिफारिशों को लागू करवाने के लिए शरद यादव के महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुये विवेक रंजन यादव ने कहा कि शरद यादव ने संसद से लेकर सड़क तक मण्डल को लेकर जो संघर्ष किया वैसा किसी और ने नहीं किया। शरद यादव अकेले शख्स थे जिन्होंने मण्डल के लिए जान लड़ा दिया। शरद यादव ने महिला आरक्षण बिल मे वंचित तबकों की महिलाओं के लिए कोटा में कोटा की अवधारणा के तहत कहा था कि महिला आरक्षण में एससी-एसटी-ओबीसी महिलाओं को अलग से आरक्षण दिया जाय,तभी हम इसे स्वीकार करेंगे और इसको बिना वंचित तबके की महिलाओ को आरक्षण दिए उन्होने लागू नहीं होने दिया। शरद यादव सामाजिक न्याय के वट वृक्ष थे जिनके निधन से समाज में बहुत बड़ी रिक्ति हुई है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में सम्भव नहीं है। सपा नेता विजय सिंह बागी ने कहा कि समाजवादी विचारधारा को धार देने वाले हमारे वरिष्ठ नेता शरद यादव हमारे बीच में नहीं है। उनकी क्षति हम सभी को हमेशा खलती रहेगी। शोक सभा में संदीप यादव,संजय यादव, संदीप, गुड्डू, राय साहब यादव,मनोज मौर्या, विनोद शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

*अपना दल (एस) व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*Happy New Year : प्रशस्य जेम्स, मिश्रा काम्प्लेक्स, ओलन्दगंज तिराहा, जौनपुर | संपर्क करें- 9161188777 | Naya Sabera Network*
Ad


*माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ