नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बाबागंज बाजार में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। बताया जाता है कि मडि़याहूं कोतवाली क्षेत्र के बीरबल पुर गांव निवासी आदित्य 17 वर्ष पुत्र मनोज अपनी मां सीमा को बाइक से लेकर मलिकानपुर अपने ननिहाल जा रहा था। वह जैसे ही बाबागंज बाजार में पहुंचा था कि विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार किशोर अपनी मां को लेकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने आदित्य 17 वर्ष पुत्र मनोज निवासी बीरबल पुर थाना मडि़याहूं को मृत घोषित कर दिया। मां सीमा को हल्की चोटें आई हैं। उनका उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची मडि़याहूं पुलिस ने शव को लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
|
Ad |
|
Ad |
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ