जौनपुर: स्व.कमला प्रसाद सिंह की मनायी गयी 5वीं पुण्यतिथि | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: स्व.कमला प्रसाद सिंह की मनायी गयी 5वीं पुण्यतिथि | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

बदलापुर। श्री बजरंग इंटर कालेज घनश्यामपुर के परिसर में शुक्रवार को विद्यालय के संस्थापक प्रबन्धक एवं पूर्व सांसद स्व. कमला प्रसाद सिंह की पांचवी पुण्यतिथि मनायी गयी। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार तिवारी तथा कमला प्रसाद तिवारी अध्यक्ष मंडल कांग्रेस एव सेवानिवृत्त प्रधान लिपिक ने संयुक्त रूप से कमला प्रसाद सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। ततपश्चात विद्यालय परिवार ने पुष्प अर्पित कर याद किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य व कमला प्रसाद तिवारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि वे विकास पुरु ष ही नहीं युग पुरुष थे। अपनी सरलता व सहजता ही उनकी पहचान थी। उन्हें क्षेत्रीय लोग बाबूजी कहकर पुकारते थे। कार्यक्रम के पश्चात प्रधाना चार्य विनोद तिवारी के नेतृत्व में विद्यालय परिवार ने बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आकर वार्ड एवं ओपीडी में चिकित्साधीक्षक की देखरेख में मरीजो को फल वितरित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर शशि भूषण मिश्र शेर बहादुर मौर्य माया शंकर तिवारी राजेश मिश्र राघवेंद्र प्रताप सिंह अजीत प्रताप सिंह श्रीमती चन्द्रमा देवी देवपाल सिंह अनिल कुमार मौर्य शैलेन्द्र सिंह संतोष तिवारी सन्तोष चतुर्वेदी अनिल कुमार उपाध्याय विजय तिवारी अशोक तिवारी ह्मदय प्रकाश तिवारी रमाशंकर शुक्ल विजय प्रकाश जितेंद्र प्रसाद पांडेय स्वतंत्र शुक्ल करु णा पति दुबे शीतला मिश्र मनीष सिंह (आईटीआई) व संजय तिवारी सहित आईटीआई व इंटर कालेज के शिक्षक एवं छात्र मौजूद रहे।

*माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से जनपदवासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | प्रज्ञा एसोसिएट  (Contractor & Supplier) | मैन्युफैक्चर इंटरलॉकिंग सीमेंट ईट वाजिदपुर, वनविहार रोड, जौनपुर | प्रज्ञा फीलिंग स्टेशन | वाराणसी रोड, जगदीशपुर, जौनपुर | प्रो. अजय सिंह मो. 9473628123 | Naya Sabera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ