जौनपुर: उत्तर प्रदेश धोबी कल्याण समिति की हुई बैठक | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: उत्तर प्रदेश धोबी कल्याण समिति की हुई बैठक | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। उत्तर प्रदेश धोबी कल्याण समिति (नगर इकाई) की एक बैठक नवनिर्मित संत गाडगे धोबी धर्मशाला केरारवीर (केरारकोट) मंदिर पर नगर अध्यक्ष संजय कनौजिया की अध्यक्षता में हुई। उक्त आयोजित मासिक बैठक में विगत वर्षों में किए गए कार्यों की समीक्षा एवं उससे संबंधित बिंदुओं पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं स्वजातीय बंधुओं द्वारा किए गए कार्यों पर चर्चा परिचर्चा हुई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा आने वाले गणतंत्र दिवस एवं संत बाबा गाडगे जयंती पर आयोजित कार्यक्रम तथा संत गाडगे धर्मशाला जीर्णोद्धार पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें गणतंत्र दिवस को झंडा फहराना एवं 23 जनवरी को संत बाबा गाडगे जयंती पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ यह जयंती पर्व मनाने की उपस्थित जनों द्वारा करतल ध्वनि द्वारा आयोजित कार्यक्रम की संस्तुति प्रदान की। बैठक का संचालन ऑडिटर राज कुमार कनौजिया 'खिचड़ू" एवं आए हुए लोगों का आभार नगर महामंत्री राकेश कनौजिया ने किया। बैठक में मुख्य रूप से समाज के वरिष्ठजन सहित नगर उपाध्यक्ष श्याम  कनौजिया 'मास्टर", वरिष्ठ उपाध्यक्ष सागर कनौजिया, सुरेंद्र कनौजिया वार्ड अध्यक्ष खासनपुर, हरिशंकर, रतीलाल कनौजिया, मनोज कनौजिया, अखिलेश कनौजिया, रमेश कन्नौजिया, दिलीप कन्नौजिया, मनोज कन्नौजिया उत्तरी वाजिदपुर, मनीष कन्नौजिया ईशापुर सहित सैकड़ों स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

*प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से जनपदवासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | प्रज्ञा एसोसिएट  (Contractor & Supplier) | मैन्युफैक्चर इंटरलॉकिंग सीमेंट ईट वाजिदपुर, वनविहार रोड, जौनपुर | प्रज्ञा फीलिंग स्टेशन | वाराणसी रोड, जगदीशपुर, जौनपुर | प्रो. अजय सिंह मो. 9473628123 | Naya Sabera Network*
Ad


*आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट आर्थोपेडिक सर्जन हड‍्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभय प्रताप सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री के प्रो. अनुज विक्रम सिंह (मो. 9670770770) की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें