जौनपुर: किसान निष्पक्ष एवं निडर होकर करायें अपने गन्ने की तौल:एपी सिंह | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

अवैध गन्ना क्रय विक्रय करने वालों के विरूद्ध होगी कठोर कार्रवाई

जौनपुर। उप गन्ना आयुक्त/ जिला गन्ना अधिकारी एपी सिंह ने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र 2022-23 के लिए क्रय केन्द्रों पर गन्ने की खरीद व फरोख्त का कार्य जारी है। गन्ने की सही व शुद्ध खरीद के लिए कर्मचारियों को सख्त निर्देश जारी किये गये हैं। अवैध रूप से गन्ने की खरीद व फरोख्त करने वालों के विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता 3/7 के अन्तर्गत कठोर कार्यवाही की जायेगी। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए उप गन्ना आयुक्त/जिला गन्ना अधिकारी, अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र 2022-23 में कृषकों को सुचारू रूप से गन्ने की आपूर्ति करने हेतु गन्ना पर्चियां केवल एसएमएस के रूप में ही उनके मोबाइल फोन पर प्रेषित की जा रही हैं जिससे वास्तविक गन्ना किसान ही अपना गन्ना तौल कर सकें। यदि कोई तौल कर्मचारी अवैध रूप से गन्ने की खरीद व फरोख्त करते/कराते हुये पाया जाता है तो उसके विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता 3/7 के अन्तर्गत कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad

*विधान परिषद सदस्य जौनपुर बृजेश सिंह 'प्रिंसू' की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ