जौनपुर: दिव्यांगो के लिए राज्य निधि से मिलेगी वित्तीय सहायता:सुरेश | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य ने बताया कि दिव्यांगजन के सहायतार्थ शासन द्वारा राज्य निधि से चार प्रकार की वित्तीय सहायता किये जाने का प्राविधान किया गया है।  शासन के द्वारा राज्य निधि से चार मदों में वित्तीय सहायता उपलब्ध कराये जाने के लिए नियमावली उपलब्ध करायी गयी है। उत्तर प्रदेश के दिव्यांगजनो द्वारा बनाये गये चित्रों, हस्तकला आदि सहित उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए प्रदशर््ानी एवं कार्यशालाओं के आयोजन हेतु धनराशि सहायता के रूप में उपलब्ध कराना। उत्तर प्रदेश के दिव्यांगजन जिनका खेल / ललित  कला / संगीत / नृत्य / फिल्म / थियेटर साहित्य जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ठ प्रदशर््ान हो उन्हें राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय आयोजनों में प्रतिभाग किये जाने तथा खेल आयोजन हेतु वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना। दैनिक जीवन की गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए बैंच मार्क दिव्यांगता के व्यक्तियों को उच्च सहायता वाले उपकरण क्रय हेतु वित्तीय सहायता। उत्तर प्रदेश के दिव्यांगजन जो गम्भीर बीमारियो यथा-कैंसर, थैलिसिमियॉं, प्लास्टिक एनीमियॉ बहुस्केलोरोसि से ग्रसित हो तथा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अथवा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से आच्छाति न हों को चिकित्सा हेतु वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना। जनपद के सभी सरकारी/गैर सरकारी संस्थाएं एवं दिव्यांगजन जो इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहतें है वे अपने आवेदन जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय में करें। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस को जिला दिव्यांगजन सशकतीकरण अधिकारी कार्यालय में सम्पर्क स्थापित कर सकतें है।

*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*विधान परिषद सदस्य जौनपुर बृजेश सिंह 'प्रिंसू' की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*भारतीय जनता पार्टी,उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय युवा नेता  व सुप्रसिद्ध समाजसेवी भाई पुष्पेन्द्र सिंह जी की तरफ़ से मछलीशहर-जौनपुर की महान जनता को नव वर्ष-2023 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। @PushpendraBJPUP #HappyNewYear2023*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ