जौनपुर: समर्पण संस्था ने की गरीब बीमार महिला की मदद | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
दीपक गुप्ता
शाहगंज, जौनपुर। शाहगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती गरीब व बेबश महिला के इलाज में समपर्ण संस्था ने आर्थिक मदद किया जिससे कि महिला का अच्छे इलाज हो सके। आपको बता दें खुटहन क्षेत्र के गोसाईपुर गांव निवासी एक महिला शाहगंज के एक निजी अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती थी जहाँ उसे ऑपरेशन से एक लड़का हुआ। महिला लगभग 8 दिनों से भर्ती रही। पारिवारिक स्थिति ठीक न होने कारण परिवार के लोग अस्पताल से छुट्टी नहीं ले पा रहे थे और न ही दवा लेने पा रहे थे। ऐसे में जब यह सूचना समर्पण संस्था को मिली तो संस्था के कुछ सदस्यों ने तुरंत उस बेबश परिवार से संपर्क किया। संस्था द्वारा उक्त महिला की आर्थिक मदद की गई साथ ही साथ उसे अस्पताल से छुट्टी भी दिलाया गया तथा हर सम्भव मदद की भरोसा भी दिलाया। संस्था के द्वारा किए गए इस कार्य से बेबश परिवार व समाज ने खूब सराहा।
Ad |