कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे अमित शाह | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

इंफाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मणिपुर में शुक्रवार को कई परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। गृह मंत्री चूडाचंद्रपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। वह इंफाल ईस्ट जिले में हेगांग मार्जिंग हिल पर एक पोलो खिलाड़ी की 120 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। शाह बिष्णुपुर जिले के मोइरंग में राष्ट्रीय ध्वज फहाराएंगे। यह वही स्थान है, जहां ‘इंडियन नेशनल आर्मी’ के सैनिकों ने भारतीय सरजमीं पर पहली बार तिरंगा फहराया था।

उनका बिष्णुपुर जिले के चिंगेई लंपाक क्षेत्र में कई अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने का भी कार्यक्रम है। शाह की यात्रा के मद्देनजर राज्य सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। गृह मंत्री बृहस्पतिवार को इंफाल पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और केंद्रीय मंत्री आर के राजन ने हवाई अड्डे पर उनकी आगवानी की थी। शाह के कार्यक्रम स्थलों के आसपास के इलाके को ड्रोन और यूएवी (मानवरहित विमानों) के लिए उड़ान निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया है।

*भारतीय जनता पार्टी,उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय युवा नेता  व सुप्रसिद्ध समाजसेवी भाई पुष्पेन्द्र सिंह जी की तरफ़ से मछलीशहर-जौनपुर की महान जनता को नव वर्ष-2023 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। @PushpendraBJPUP #HappyNewYear2023*
Ad

*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network* Ad
Ad


*उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें