कंझावला मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के कंझावला मामले में पुलिस ने छठे आरोपी आशुतोष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशुतोष के तौर पर की है। वह इस मामले में गिरफ्तार किया गया छठा व्यक्ति है। इससे पहले इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जो पुलिस हिरासत में हैं। विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा, “सुल्तानपुरी मामले में छठे आरोपी आशुतोष को गिरफ्तार किया गया है, उसने पुलिस को गलत जानकारी दी थी। मामले की जांच की जा रही है।”
इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों ने कथित तौर पर आशुतोष से कार ली थी। पुलिस ने गुुरुवार को बताया था कि वह दो संदिग्धों की तलाश कर रही है, जो कथित तौर पर पांचों आरोपियों को बचाने में शामिल थे। हुडा ने कहा, “अठारह टीमें सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही हैं। टीमों ने घटनास्थल का मुआयना किया है और शव का पोस्टमार्टम किया गया है। पांचों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और पूछताछ जारी है और जो भी नए सुराग सामने आएंगे उसकी तस्दीक की जा रही है।”
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |