लखनऊ: धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। गुड़ंबा पुलिस ने जेकेवी इंफ्रा एण्ड कोऑपरेटिव सोसाइटी के नाम से खोली गई फर्म में निवेश का झांसा देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ गुड़ंबा कोतवाली में पांच वर्ष पूर्व मुकदमा दर्ज हुआ था।

इंस्पेक्टर आलोक राय के मुताबिक जौनपुर लाइन बाजार निवासी दीपक शुक्ला को उसके घर से दबोचा गया। आरोपी के खिलाफ जयप्रकाश ने एफआईआर कराई थी। जेकेवी इंफ्रा में राजेश कुमार सिंह, विक्रांत त्रिपाठी, प्रियंका के साथ दीपक भी शामिल था।

विवेचना में दीपक की भी भूमिका सामने आई थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों ने पांच साल में धन दोगुना करने का भरोसा देते हुए कई लोगों से लाखों रुपये लिए थे। वर्ष 2016 में आरोपी दफ्तर बंद कर भाग निकले। जिसके बाद पुलिस ने राजेश कुमार सिंह और विक्रांत त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, दीपक शुक्ला लगातार फरार चल रहा था।


*Happy Makar Sankrantri & Republic Day : Acharya Baldev Polytechnic College, Kopa, Patarahi-Jaunpur | For Admission Call - 7518401241, 7518401242, 9005454777| Anil Yadav (Management Guru) | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


*Happy Makar Sankranti & Republic Day : MODERN WINGS PUBLIC SCHOOL KOPA, PATARAHI - JAUNPUR | REGISTRATION OPEN 2023-24 Nursery to Class IX & XI | Call Now : 7755003108, 9919212283, 9005454777 | Naya Sabera Network*
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ