BREAKING

लखनऊ: प्रकाशोत्सव में सजा विशेष दीवान, गुरुद्वारों में टेका मत्था | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • मानसरोवर गुरुद्वारा में प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया गया

लखनऊ। कानपुर रोड एलडीए कॉलोनी के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मानसरोवर में रविवार को सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज का प्रकाश उत्सव श्रद्धा एवं धूमधाम से मना। इस मौके पर विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन हुआ। गुरुद्वारा में भक्तों ने गुरु के आगे मत्था टेक नए साल पर आशीर्वाद मांगा। शाम से रात तक चले महान कीर्तन दरबार में हेड ग्रंथी सुखजीत सिंह ने सोदर रहिरास साहेब के पाठ से दीवान की शुरुआत की। रागी लाखन सिंह एवं साथियों ने आरती व शब्द कीर्तन किए।

हेड ग्रंथी सुखजीत सिंह ने कथा से गुरु के जीवन पर प्रकाश डाला। रोशन सिंह पारस लुधियाना वाले ने शबद वह प्रगटयो पुरख भगवंत रुप गुरु गोबिंद सिंह सूरा से संगतों को निहाल किया। नाका गुरुद्वारा के रागी राजेन्दर सिंह ने शाहे शहंशाह गुरु गोबिंद सिंह से अपनी हाजिरी लगाई।

भाई राजेन्दर सिंह इटावा वाले ने तहि प्रकाश हमारा भयो पटना शहर बिखे भवलयो.., वाह-वाह गोबिन्द सिंह आपे गुर चेला.. से संगतों का निहाल किया। गुरुद्वारे के अध्यक्ष संपूर्ण सिंह बग्गा ने गुरु के प्रकाशोत्सव पर सभी संगतों को लख लख बधाई दी। साथ ही गुरु के बताए रास्ते पर चलने के लिए सभी संगतों को प्रेरणा दी। गुरुद्वारा के अंदर पालकी साहेब एवं हाल को फूलों व लाईटों से खूबसूरती से सजाया गया। समापन के बाद गुरु का लंगर वितरित किया गया।


*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network* Ad
Ad


*उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें