नया सवेरा नेटवर्क
||संदेशा दे दो जा||
सुनो हनुमान मेरी बात,अवध में जाइये जल्दी-२
भरत दे देगा अपनी जान,बचा लो जा उसे जल्दी||
किये उपकार कइयों हो,ये भी कर दो मेरे हनुमत|
बचाया मेरे लछिमन को,बचालो जा उसे जल्दी||
सुनो हनुमान मेरी बात,अवध को जाइए जल्दी|
भरत दे देगा--------
सिया को खोजने खातिर,लाँघ सागर गये थे तुम-२
गाँव नन्दी में जा हनुमत,बचा लो जा उसे जल्दी||
सुनो हनुमान मेरी बात,अवध को जाइए जल्दी|
भरत दे देगा---------
नाम संकट हरन तेरा,हरो संकट मेरा हनुमत-२
बता दो जा भरत से तुम,आ रहे हम वहाँ जल्दी||
सुनो हनुमान मेरी बात,अवध को जाइए जल्दी|
भरत दे देगा---------
किया चौदह बरिस तक वो,प्रतीक्षा है मेरी दिन गिन-२
खबर अब वो न पायेगा,जान दे देगा वो जल्दी||
सुनो हनुमान मेरी बात,अवध को जाइए जल्दी|
भरत दे देगा-----------
बचाया कइयों को तुमने,बचालो जा भरत को भी-२
अवधि है बीतने वाली,जान दे देगा वो जल्दी||
सुनो हनुमान मेरी बात,अवध को जाइए जल्दी|
वचन का पक्का है वो भी,शिरोमणि वंश रघुकुल का-२
संदेशा जा उसे दो दो,आ रहे हम वहाँ जल्दी||
सुनो हनुमान मेरी बात,अवध को जाइए जल्दी|
भरत दे देगा---
पं.जमदग्निपुरी
विज्ञापन |
विज्ञापन |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ