जौनपुर: नवजात बेसहारा बछिया के सहारा बने रवीन्द्र | #NayaSaveraNetwork

नवजात बेसहारा बछिया के सहारा बने रवीन्द्र | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। विकास खंड मछलीशहर के ग्राम पंचायत तिलौरा स्थित राम जानकी मठ पर मंगलवार को किसी व्यक्ति ने नवजात बछिया को चुपके से लाकर छोड़ दिया। सम्भावना जताई जा रही है कि किसी व्यक्ति ने नवजात बछिया की मां की मृत्यु के पश्चात इस दुधमुंही बछिया के पालन पोषण में कठिनाइयों को देखते हुए अपनी जिम्मेदारी से छुटकारा पाने के लिए ऐसा किया है। जब रवीन्द्र महाराज ने इस बछिया को देखा तो वह भूख से तड़प रही थी। उन्होंने इसके लिए निप्पल मंगाकर तत्काल दूध पिलाया और इस बछिया को अपना लिया। अधिक ठंड लगने के कारण बछिया की तबीयत बिगड़ गई थी जिसकी सूचना प्राप्त होने पर वृहस्पतिवार को  राजकीय पशु चिकित्सालय मछलीशहर की ओर से पशुधन प्रसार अधिकारी अमित शर्मा और कुलदीप सिंह और विनय यादव ने आश्रम आकर बछिया इन्जेक्शन लगाकर दवा दी। रवीन्द्र महाराज ने बताया कि इस बछिया के पालन पोषण में उन्हें बामी,तिलौरा, अलापुर, कल्याणपुर सहित आस पास के गांवों के भक्तगणों का सहयोग प्राप्त हो रहा है।


*सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad

*अपना दल (एस) व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad

*Happy New Year : प्रशस्य जेम्स, मिश्रा काम्प्लेक्स, ओलन्दगंज तिराहा, जौनपुर | संपर्क करें- 9161188777 | Naya Sabera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ