लखनऊ: दस हजार का इनामी बदमाश मुम्बई से गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। विभूतिखंड पुलिस ने धोखाधड़ी में वांछित दस हजार के ईनामी बदमाश को मुम्बई से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रेस्टोरेंट संचालन का झांसा देकर कई लोगों से रुपये हड़पे थे।
इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि मुम्बई दादर पश्चिम निवासी मोहित शेट्टी को पकड़ा गया है। जिसके खिलाफ 21 जुलाई 2021 को श्रद्धा त्रिपाठी ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी ने जूनियर मास्टरशेफ वर्ष 2013 की उपविजेता साक्षी त्रिपाठी के पिता नरेंद्र त्रिपाठी के पिता से मुलाकात कर पार्टनरशिप में रेस्टोरेंट खोलने की बात कही थी। मोहित ने करीब 70 लाख रुपये भी लिए थे।करीब डेढ़ साल तक विलायती ढाबा के नाम से रेस्टोरेंट चलाया गया। जिसे मिला मुनाफा नरेंद्र व उनके परिवार को नहीं मिला। करीब डेढ़ साल बाद आरोपी ने बिना बताए रेस्टोरेंट बंद कर दिया था। इंस्पेक्टर राम सिंह के मुताबिक इस मामले में आरोपी के खिलाफ चार्जशीट लगाई गई है। मोहित के खिलाफ हजरतगंज, आशियाना और मड़ियांव में भी धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |