नया सवेरा नेटवर्क
सना। यमन के मध्यवर्ती प्रांत मारिब में सरकारी सुरक्षा बलों और हौती विद्रोहियों के बीच भारी संघर्ष में 13 सैनिकों की मौत हो गयी है। एक सरकारी सैन्य सूत्र ने रविवार को यह जानकारी दी। सूत्र ने बताया कि अल-जुबाह के दक्षिणी जिले की सीमा पर शुरू हुई लड़ाई में कई सैनिक घायल भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि हौती लड़ाकों के समूहों में तीन दिशाओं से सरकारी बलों के ठिकानों की ओर बढ़ने के बाद झड़पें शुरू हुईं। लड़ाई पूरी रात करीब आठ घंटे तक चली।
सैन्य सूत्र ने बताया कि यह एक बहुत ही घातक हमला था, जिसमें भारी मशीनगनों, रॉकेटों और तोपों का इस्तेमाल किया गया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा बल अब तब हौती पक्ष के हताहतों का अनुमान नहीं लगा सके हैं, जबकि हौती समूह ने अभी तक संघर्ष पर कोई टिप्पणी नहीं की है। गौरतलब है कि मारिब के अधिकांश क्षेत्र और उसके तेल एवं गैस क्षेत्रों पर कब्जा करने के लिए हौती विद्रोहियों ने पिछले कुछ वर्षों में प्रांत में तेज हमले शुरू कर दिये हैं।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
0 टिप्पणियाँ