जौनपुर: बच्चों व महिलाओं के लिये विशेष टीकाकरण अभियान 9 जनवरी से | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

टीकाकरण से छूटे हुए के लिए तीन चरणों में चलेगा अभियान

जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में कल से बच्चों एवं गर्भवती महिलाअें के लिये विशेष टीकाकरण अभियान जनपद में चलाया जायेगा। यह अभियान तीन चरणों में चलाया जायेगा। प्रथम चरण 9 जनवरी से 20 जनवरी तक, द्वितीय चरण 13 फरवरी से 24 फरवरी तक एवं तृतीय चरण 13 मार्च से 24 मार्च तक चलाया जायेगा। इसके साथ नियमित टीकाकरण कार्यक्रम प्रत्येक बुद्धवार एवं शनिवार को पूर्व की भॉति चलता रहेगा। बताते चलें कि जनपद में 13 जानलेवा बिमारियों से बचाव हेतु 11 प्रकार के टीके बच्चों को लगाये जाते है। यह टीकाकरण कार्यक्रम पूरे वर्ष अनवरत चलाये जाते हैं, इस दौरान कुछ बच्चे टीकाकरण से छूट जाते है, यह विशेष टीकाकरण अभियान मुख्य रूप से किसी भी कारणवश छूटे हुये बच्चों को सभी टीकों से आच्छादित करने के लिए चलाया जा रहा है। विभाग द्वारा इसके लिये 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों का सर्वे आशा एवं ऑगनबाड़ी कार्यर्त्रियों द्वारा कराया गया है, सर्वे में कुल 0 से 5 वर्ष के 527522 बच्चे मिले है, इन 0 से 5 वर्ष के बच्चों में से एम.आर.-1 के 16315 बच्चे छूटे मिले हैं एवं एम.आर.-2 के 28958 बच्चे छूटे मिले हैं। विभाग द्वारा उपरोक्त समस्त बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण करने हेतु माइक्रोप्लान तैयार कर लिया गया है एवं वैक्सीन व अन्य लॉजिस्टिक की व्यवस्था पूर्ण कर ली गयी है, अभियान के दौरान प्रतिदिन टीकाकरण किया जायेगा। जिलाधिकारी द्वारा सभी विभागों को इस टीकाकरण अभियान में सहयोग प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि, अपने बच्चों को इस दौरान छूटे हुये टीके अवश्य लगवायें।

*पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से जनपदवासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | प्रज्ञा एसोसिएट  (Contractor & Supplier) | मैन्युफैक्चर इंटरलॉकिंग सीमेंट ईट वाजिदपुर, वनविहार रोड, जौनपुर | प्रज्ञा फीलिंग स्टेशन | वाराणसी रोड, जगदीशपुर, जौनपुर | प्रो. अजय सिंह मो. 9473628123 | Naya Sabera Network*
Ad


*आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट आर्थोपेडिक सर्जन हड‍्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभय प्रताप सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ