नया सवेरा नेटवर्क
मछलीशहर,जौनपुर। स्थानीय नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को धूप खिलने से जहां लोगों को ने राहत की सांस ली वहीं पर गलन जारी रहने से लोग परेशान रहें। बता दें कि इस वर्ष नए साल का आगाज होते ही ठंडक में भी इजाफा हो गया था। जिसके चलते पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। सबसे ज्यादा समस्या स्कूली बच्चों को हुई। कारण की शासन और प्रशासन द्वारा जूनियर हाई स्कूल तक के सभी विद्यालय बंद कर दिए गए लेकिन कोचिंग जारी है। इसके अलावा सबसे ज्यादा समस्या उन लोगो को हुई जिनके घर के लोग दिनभर कमाने के लिए घर से बाहर जाते हैं तब जाकर शाम को उनके घर में तावा चढ़ता है। उनके लिए ठंडक आफत का पहाड़ बन गयी। बहरहाल शनिवार को सुबह से ही धूप खिलने से लोगो के चेहरे पर मुस्कान आ गई। सड़को पर चहल पहल देखी गई और लोग अपने काम काज पर आते जाते देखे गए। घर की महिलाएं और बच्चे भी अपने अपने छतों और घर के सामने धूप में बैठे देखे गए।
 |
Ad |
 |
Ad |
 |
Ad
|
0 टिप्पणियाँ