जौनपुर: साहित्य हमारी विरासत: डॉ. ब्रीजेश यदुवंशी | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: साहित्य हमारी विरासत: डॉ. ब्रीजेश यदुवंशी | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

साहित्यकार का हैदराबाद में हुआ स्वागत

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के चर्चित पूर्व छात्र नेता और प्रख्यात हिन्दी साहित्यकार डॉ. ब्रीजेश यदुवंशी ने कहा कि साहित्य हमारी विरासत हैं। इनसे हमारी संस्कृति और सभ्यता के बारे में जानकारी मिलती है। भारत विविधता का देश है। यहां कई भाषाओं के साहित्यकार हैं जो अपनी प्राचीन सभ्यता और संस्कृति को अपनी कलम के माध्यम से संजोने का अथक प्रयास करते रहे हैं और करते आए हैं। हिंदी साहित्य के संदर्भ में साहित्यकारों और हिंदी सेवियों से मिलने हैदराबाद पहुंचने वाले डॉ. यदुवंशी का मल्काजगिरी स्थित समाजसेवी श्याम मोहन यादव के आवास पर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में बिहार सहयोग समिति तेलंगाना के अध्यक्ष विनय यादव, संपत राव, श्याम मोहन यादव आदि रहे। इस मौके पर डॉ यदुवंशी ने कहा कि तेलुगु साहित्य अपने आपमें समृद्ध है और देश को एकीकरण में बांधने की क्षमता भी रखता है। सभी साहित्य की अपनी एक विशेषता होती है और मिठास होती है। देश में सैकड़ों भाषाएं बोली जाती हैं और इसका एक अनूठा इतिहास भी है। पूरे देश के लोगों को एक-दूसरे प्रदेश की सभ्यता व संस्कृति को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में हिंदीवासियों की संख्या काफी है। हिंदी के प्रचार प्रसार के क्षेत्र में काफी काम हो रहा है। हिंदी भाषा देश को एक माला में पिरोने का काम करती है। कहा कि हिंदी भाषी लोगों को दक्षिण भारत की भाषा तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयाली भाषा को सीखना चाहिए। इन भाषाओं को सीखने के बाद ही दक्षिण भारत की सभ्यता संस्कृति को बारीकी से जाना जा सकेगा तभी जाकर हम देश की एकता व अखंडता को और बलशाली बना सकेंगे। गौरतलब है कि डॉ. यदुवंशी उत्तर प्रदेश में भोजपुरी भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए प्रयासरत हैं। वे हिंदी साहित्य और भाषा के प्रचार-प्रसार के सिलसिले में मारीशस, दुबई, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, म्यांमार आदि देशों का दौरा कर चुके हैं। डॉ यदुवंशी की मारीशस के हिन्दीसेवी प्रहलाद राम शरण नाम की पुस्तक मारीशस वि·ाविद्यालय में भी पढ़ाई जाती है। डॉ. यदुवंशी देश के कई राज्यों का भ्रमण कर चुके हैं तथा कई पुस्तक भी लिख चुके हैं। इन्हें कई पुरस्कार और सम्मान से नवाजा जा चुका है। 

*माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से जनपदवासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | प्रज्ञा एसोसिएट  (Contractor & Supplier) | मैन्युफैक्चर इंटरलॉकिंग सीमेंट ईट वाजिदपुर, वनविहार रोड, जौनपुर | प्रज्ञा फीलिंग स्टेशन | वाराणसी रोड, जगदीशपुर, जौनपुर | प्रो. अजय सिंह मो. 9473628123 | Naya Sabera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ