लखनऊ: तेजस 10 घंटे देर से पहुंची, यात्रियों का हंगामा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली रविवार को तेजस एक्सप्रेस को रद्द हो गई
- आईआरसीटीसी ने 440 यात्रियों को 1.10 लाख रुपये का रिफंड देगा
लखनऊ। नई दिल्ली से लखनऊ आने वाली तेजस एक्सप्रेस रविवार को 10 घंटे देरी से पहुंची। इससे नाराज यात्रियों ने हंगामा किया। इस दौरान यात्रियों की कर्मचारियों से कहासुनी हुई। वहीं लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली रवाना होने वाली तेजस एक्सप्रेस रविवार को रद्द हो गई।
देरी पर यात्रियों को हर्जाना
कोहरे के कारण शनिवार को नई दिल्ली से लखनऊ जंक्शन आने वाली तेजस एक्सप्रेस नई दिल्ली से दोपहर 3.40 बजे रवाना हुई, जिसे रात 10.05 बजे लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचना था, लेकिन ट्रेन बीती रात 10.5 बजे की जगह रविवार सुबह सवा आठ बजे पहुंची। ट्रेन के दस घंटे देरी से पहुंचने पर यात्री भड़क गए। नाराज यात्रियों की हंगामा किया। जिसके बाद आईआरसीटीसी ने 440 यात्रियों को 250 रुपये प्रतियात्री की दर से 1.10 लाख रुपये का रिफंड दिया। वहीं रविवार को लखनऊ जंक्शन से रवाना होने वाली तेजस को निरस्त कर दिया गया।