पशुचिकित्सक ने मवेशी का किया ऑपरेशन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सुइथाकलां,जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के कम्मरपुर गाँव में शनिवार को पशु चिकित्सक ने एक गर्भस्थ मवेशी (गाय) का आपरेशन कर जान बचायी। बताया जाता है कि उक्त गाँव का पशुपालक रामकमल दूबे की जर्सी साहीवाल गाय गर्भवती थी। गर्भ में ही बच्चे की मौत हो जाने से गाय की स्थिति नाजुक थी। स्थानीय स्तर पर असफल प्रयास के बाद पशुधन की चिन्ता में वह परेशान होकर सर्जरी में सिद्धहस्त पशु चिकित्सक डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल से सम्पर्क किया।जिसके क्रम में पशुचिकित्सक ने शनिवार को आपरेशन कर मृत बच्चे को गर्भ से बाहर निकाल कर गाय की जान बचाकर नया जीवन दान दिया। गाय को राहत में देख पशुपालक ने पशुचिकित्सक के प्रति आभार जताया।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
Ad |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent