थाना समाधान दिवस पर फरियाद लेकर पहुंचे फरियादी | #NayaSaveraNetwork

थाना समाधान दिवस पर फरियाद लेकर पहुंचे फरियादी | #NayaSaveraNetwork

समाधान दिवस पर फरियाद सुनते अधिकारी



नया सवेरा नेटवर्क

कई मामलों का हुआ त्वरित निस्तारण तो अधिकांश मामले लटके

जौनपुर। जनपद के सभी थानों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर आये हुए फरियादियों की फरियादें सुनी गई और उसके समाधान का रास्ता निकाला गया। कई शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो गया और अधिकांश शिकायतों को लेखपालों व अन्य के सुपुर्द निस्तारण के लिए किया गया। खेतासराय संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में शनिवार को कुल छह प्रार्थना-पत्र पड़े। जिसमें दो मामले का मौके पर निस्तारण किय गया। बाकी मामले के निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की टीम गठित कर मौके पर भेजा गया। इस अवसर पर तहसीलदार महेंद्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक लेखपाल अशोक कुमार यादव, शालनी कटियार,अनिरु द्ध, रणजीत कुमार,संदीप श्रीवास्तव ,पुनीत कुमार ममता शर्मा आदि लेखपाल उपस्थित रहे। मीरगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाना परिसर मे कार्यवाहक थाना प्रभारी मीरगंज की मौजूदगी में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे क्षेत्र के विभिन्न गांवों से कुल 2 प्रार्थना पत्र पड़े। कार्यवाहक थाना प्रभारी राम सुंदर मौर्या ने बताया कि राजस्व का मामला होने के चलते हल्का लेखपाल को दिया गया हैं। इस मौके पर देवेंद्र सिंह, संदीप शर्मा सहित हल्का के राजस्व कर्मी मौजूद रहे। खुटहन संवाददाता के अनुसार थाना परिसर में शनिवार को  क्षेत्राधिकारी शाहगंज चोब सिंह  की अध्यक्षता में थाना दिवस आयोजित किया गया। इस मौके पर सात  प्रार्थना पत्र पड़े जिसमे दो प्रार्थना पत्र निस्तारित किया गया। पांच प्रार्थना पत्र के निस्तारण हेतु पुलिस और राजस्व टीम मौके पर जांच कर कार्यवाही के लिएभेजी गई। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार चौबे लेखपाल विवेक सरोज, प्रमोद रावत आदि लोग   मौजूद रहे। मडि़याहूँ संवाददाता के अनुसार स्थानीय कोतवाली परिसर में समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी मडि़याहूँ लाल बहादुर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ इस मौके पर 9 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें एक प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया शेष प्रार्थना पत्र संबंधित विभाग को देकर जल्द से जल्द निस्तारित करने का निर्देश दिया गया। शाहगंज  संवाददाता के अनुसार थाना समाधान दिवस कोतवाली परिसर में शनिवार को एडीएम राम अछैबर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमे फरियादियो द्वारा कुल 8 प्रार्थना पत्र पड़े। जिसमें से मौके पर एक प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्र विभाग से संबंधित अधिकारियों को सौंप कर जल्द से जल्द निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी अंकित कुमार प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय उप निरीक्षक जनार्दन यादव, विरेन्द्र गौड,समेत हल्का लेखपाल मौजूद रहे।

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ