इन बीमारियों में उल्टा असर करता है अमरूद | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

अमरूद का स्वाद सभी को पसंद आता है। सर्दियों के दिनों में लोग बड़े चाव से अमरूद खाते हैं। कभी कच्चे, कभी चटनी तो कभी अमरूद की सब्जी बनाकर खाई जाती है। अमरूद सेहत के लिए फायदेमंद है। इसमें कई औषधीय गुण मौजूद होते हैंं। इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई मिनरल्स पाए जाते हैं। अमरूद खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं, लेकिन कुछ लोगों को अमरूद खाना भारी पड़ सकता है। अमरूद में मौजूद न्यूट्रिएंट्स कुछ बीमारियों में नुकसान पहुंचा सकता है और परेशानी बढ़ सकती है। आइए जानते हैं कि किन लोगों को अमरूद खाने से बचना चाहिए।

सर्दी-जुकाम

अमरूद ठंडी तासीर का होता है। इसे खाने की वजह से सर्दी-खांसी की परेशानी बढ़ सकती है, इसलिए सर्दी, खांसी या जुकाम होने पर अमरूद खाने से बचना चाहिए। खासकर खांसी में अमरूद खाने की वजह से सेहत को नुकसान हो सकता है।

दांतों की परेशानी

अमरूद काफी सख्त होता है। कच्चे अमरूद को चबाना भी मुश्किल होता है। अगर दांतों या मसूड़ों में तकलीफ हो तो अमरूद खाने से बचना चाहिए। अमरूद खाने से ये तकलीफ बढ़ सकती है। अमरूद खाने की वजह से सेंसिटिविटी वालों को भी परेशानी होती है। इससे दांतों में खट्टापन महसूस होने लगता है।

दस्त और पेट फूलना

अमरूद में फाइबर अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाने का काम करते है। लेकिन अगर आपको पाचन से जुड़ी कोई परेशानी हो रही है तो अमरूद खाने से बचना चाहिए।दस्त या पेट फूलने पर अमरूद खाने से बचना चाहिए, इससे परेशानी बढ़ सकती है।

हाई शुगर

अमरूद वैसे तो डायबिटीज में खाया जा सकता है, लेकिन अगर ब्लड में शुगर का लेवल हाई है तो अमरूद खाने से बचना चाहिए। नेचुरल शुगर होने के बावजूद अमरूद शुगर का लेवल बढ़ा सकता है।

*प्रचार-प्रसार ऑडियो रिकॉडिंग एवं सुपर मिक्सिंग के माध्यम से करना चाहते हैं तो आज ही सम्पर्क करें। प्रचार-प्रसार के लिए सुपर मिक्सिंग ऑडियो रिकॉडिंग के कैसेट पेनड्राइव एवं मेमोरी आदि बनवाने के लिए सम्पर्क करें| देवतुल्य पिता स्व. श्री सुशील वर्मा 'एडवोकेट' के प्रेरणास्त्रोत से प्रो.- वैभव वर्मा| पता:- ओलन्दगंज, जहांगीराबाद, जौनपुर| सम्पर्क सूत्र 9236196989, 9151640745 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ