अजगर का जोड़ा बना कौतूहल का विषय | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सुइथाकलां,जौनपुर। गुरूवार को क्षेत्र के अढ़नपुर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय परिसर में निकला एक जोड़ा अजगर लोगों में कौतुहल का विषय बन गया। जिसकी जानकारी वन विभाग को दे दी गई। बताया जाता है कि रोज की तरह पशु चिकित्सालय खुलने के बाद सभी अपने कार्य में व्यस्त थे,इसी दौरान चिकित्सालय परिसर में लगभग आठ फुट लम्बा अजगर का एक जोड़ा दिखाई पड़ा। लगभग आधे घण्टे तक उक्त जोड़ा परिसर में लोगों के लिए कौतुहल का विषय बना रहा। लोगों की मानें तो आए दिन उक्त जोड़े परिसर के ईर्द गिर्द दिखाई पड़ते हैं। बहरहाल वहाँ तैनात पशु चिकित्सा अधिकारी डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल द्वारा वन विभाग के लोगों को मामले की जानकारी दे दी गई है।
Ad |
![]() |
Ad |
Ad |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent