नया सवेरा नेटवर्क
डीजे के ऊपर चढ़कर वीडियोग्राफी के दौरान हुआ हादसा
मुंगराबादशाहपुर,जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम खेमपुर में रविवार की देर रात करीब 9 बजे डीजे के ऊपर खड़े होकर वीडियोग्राफी करने के दौरान फोटोग्राफर का शरीर 11 हजार हाई वोल्टेज विद्युत तार की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही बारात में मातम छा गया। बताते है कि रविवार को ग्राम सराय रैजोत (घूरीपुर), थाना मऊआइमा, प्रयागराज से दीपक मौर्य की बारात स्थानीय थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव निवासी राज किशोर मौर्य की पुत्री सरिता देवी के यहां शाम को पहुंची। जलपान के पश्चात जब द्वारचार के लिए बाराती डीजे बजाते हुए नहर की पटरी से आगे बढ़े उसी समय थोड़ी दूर जाने के बाद फोटोग्राफर राजेन्द्र पटेल उर्फ सागर उम्र लगभग 27 वर्ष ग्राम सराय रैजोत (घुरीपुर), थाना मऊआइमा, जिला प्रयागराज निवासी फोटोग्राफर डीजे के ऊपर चढ़कर वीडियोग्राफी करने लगा। उसी दौरान ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज विद्युत तार उसके गले में छू जाने से वह करंट की चपेट मे आकर चिपक गया और झुलसने लगा जब तक लोग कुछ कर पाते तब तक मौके पर ही उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गयी। इसी के साथ ही दो तीन और डीजे पर सवार व्यक्ति झुलस गए। घटना की जानकारी होते ही बारात में अफरा-तफरी मच गयी। सभी घायलों को लेकर उनके परिचित तत्काल अपने घर रवाना होने से घायलों के नाम नही मिल सके। इस घटना की खबर मिलते ही बाराती और घराती में मातम छा गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के घर सूचना देते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के बाद अन्त्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। घटना के बाद देर रात सादे ढंग से विवाह की रस्म खुशी की जगह मातमी माहौल में संपंन हुई और सूर्योदय के पूर्व ही लड़की की विदाई भी हुयी। गांव की बारात में घटना के चलते गांव में जहाँ मातम छा गया वही मौत की जानकारी होते ही सागर पटेल के घर कोहराम मच गया।
|
Ad
|
|
Ad |
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ