वाराणसी: धरने पर बैठे कर्मचारी तो घंटेभर में ही मिला वेतन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। भिखारीपुर स्थित बिजली विभाग के कॉल सेंटर-1912 के करीब डेढ़ सौ कर्मचारी सोमवार की सुबह काम बंद कर धरने पर बैठ गए। उन्हें कई महीने से वेतन नहीं मिल रहा था। खास यह कि धरना शुरू होने के एक घंटे के अंदर ही वेतन राशि कर्मचारियों के खाते में भेज दी गई।

आक्रोशत कर्मचारियों का आरोप था कि समय पर वेतन न मिलने के अलावा भी उनकी कई समस्याएं हैं, जिनपर ध्यान नहीं दिया जाता। आउटसोर्स की एक ही कंपनी का टेंडर पिछले तीन साल से रिन्यूवल किया जा रहा है। कंपनी के अधिकारी उत्पीड़न करते हैं। अवकाश मांगने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती हैं। गत दिनों एक महिला कर्मचारी के साथ यह प्रयास भी किया गया। सोमवार को प्रदर्शन की खबर पर प्रबंध निदेशक शुंभ कुमार ने तत्काल निदेशक फाइनेंस से पूछताछ की। उन्होंने निदेशक (तकनीकी) पीपी सिंह को वेतन भुगतान का निर्देश दिया।

उधर, विद्युत मजदूर संगठन एवं विद्युत संविदा मजदूर संगठन के महांत्री वेद प्रकाश राय के नेतृत्व में कॉलसेंटर के कर्मचारियों ने निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) शेष कुमार बघेल को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर पूर्वांचल अध्यक्ष संविदा संजय सिंह, संदीप कुमार, प्रशान्त सिंह गौतम, उदयभान दुबे, रंजीत पटेल, महेन्द्र कुमार सिंह, राजू अंबेडकर, सन्तोष श्रीवास्तव आदि थे।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ