बीडीओ के नेतृत्व में चला टीकाकरण अभियान | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

खेतासराय,जौनपुर। विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के बीडीओ के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग ने ब्लॉक के विभिन्न गांवों में मुहिम चलाकर उदासीन व झिझक परिवारों का टीकाकरण किया जा रहा है। जिसके तहत शनिवार की सुबह उक्त विकास खण्ड के दो ग्राम सभा में आधा दर्जन परिवारों को चिन्हित कर टीकाकरण किया गया। जानकारी के अनुसार खण्ड विकास अधिकारी शाहगंज सोंधी के अगुवाई में शनिवार की सुबह स्वास्थ्य विभाग व एसएम नेट यूनिसेफ के डीएमसी गुरदीप कौर और बीएमसी अवधेश कुमार तिवारी के सहयोग से नियमित टीकाकरण अभियान के तहत अशरफपुर, उसरहटा में टीकाकरण किया गया। जिसमें उदासीन व झिझक व टीकाकरण से इंकार करने वाले परिवारों से सम्पर्क कर उनको जागरूक करते हुए टीकाकरण किया गया। इस दौरान बच्चों में होने वाले एक दर्जन से अधिक बीमारियों व टीकाकरण के महत्व के बारे में बताया गया तथा टीकाकरण न करने से उसके दुष्प्रभाव के बारे में भी जानकरी दिया गया। जिससे प्रभावित होकर आठ परिवारों में से छ: परिवार के लोगों ने अपने बच्चों का टीकाकरण करवाया। इस दौरान सहयोग में अजय कुमार सिंह, हौसिला राय, फूलमती, रोजगार सेवक कृष्णा, पंचायत सहायक व कोटेदार ने अपना सहयोग दिया।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें