लखनऊ: केशव मौर्य ने भारत रत्न अटल जी को श्रद्धांजलि दी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को सात कालिदास मार्ग स्थित कैंप कार्यालय पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि अटलजी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। प्रखर राजनेता और हम सबके प्रेरणा स्रोत थे।
हम सबको उनके बताए हुए रास्ते का न सिर्फ अनुकरण करना चाहिए, बल्कि उनका जीवन दर्शन आत्मसात भी करना चाहिए। उप मुख्यमंत्री ने पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर उन्हें नमन किया। कैंप कार्यालय में पं. मदन मोहन मालवीय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि पंडित मालवीय उन महान विभूतियों में से हैं, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण का सपना देखा और उसे मूर्त रूप प्रदान किया।