वाराणसी: गुरु गोविंद सिंह की शोभायात्रा में गूंजा स्वच्छता का संदेश | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। सिख पंथ के 10वें गुरु गोविंद सिंह के 356वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार दोपहर नीचीबाग गुरुद्वारा से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पैदल और घुड़सवार पंच प्यारों की अगुवाई में निकली शोभायात्रा में गुरुग्रंथ साहिब की सजी-धजी सवारी आकर्षण का केंद्र रही। गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व 29 दिसंबर को है। उस दिन गुरुबाग के गुरुद्वारा में विशेष आयोजन होंगे।

शोभायात्रा नीचीबाग से शुरू होकर चौक, गोदौलिया, गिरजाघर चौराहा, नई सड़क, लहुराबीर, कबीरचौरा, मैदागिन होते हुए शाम करीब सात बजे नीचीबाग गुरुद्वारा लौटी। समाज की महिलाएं झाड़ू से सड़कों की सफाई करते हुए आगे बढ़ रही थीं। संगत पानी का छिड़काव कर रही थी। हाथों में स्वच्छ काशी- सुन्दर काशी का बैनर एवं पीठ पर स्वच्छता का स्टीकर लगाए बच्चों ने भी स्वच्छता का संदेश दिया। कीर्तन करती टोलियां बीच-बीच में गुरु महाराज के जयकारे लगा रही थीं।

जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। चंडीगढ़ के बाबा दीप सिंह ने शस्त्र कला कौशल का प्रदर्शन करते हुए संगत को निहाल किया। गुरुनानक खालसा बालिका इंटर कॉलेज, गुरुनानक इंग्लिश मीडियम स्कूल गुरुबाग एवं गुरुनानक इंग्लिश स्कूल शिवपुर के बच्चों ने विशेष परिधान में कीर्तन में सुर मिलाया। पंजाब से आए आर्मी बैंड के साथ स्थानीय बैंड पार्टी ‘न देहि शिवा वर-मोहे इहे शुभ करमन ते कबहू न टरों... की धुन बजाते हुए चल रही थी। शोभायात्रा के नीचीबाग पहुंचने पर गुरु गोविंद सिंह की आरती एवं अरदास हुआ। रात में गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ