लखनऊ: अटल जयंती पर कार्यकर्ता समागम-तहरी भोज | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा लखनऊ महानगर ने कुड़ियाघाट पर कार्यकर्ता समागम और तहरी भोज आयोजित किया। इसमें बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता जुटे। यहां पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि अटलजी हम सभी कार्यकर्ताओं के हृदय में बसते हैं। उनकी सरलता, सौम्यता और कार्यकर्ताओं के प्रति आदर का भाव आज भी हमें प्रेरणा दे रहा है।
महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि लालजी टंडन जी की ओर से अटल जयंती पर चौक कुड़िया घाट पर कार्यकर्ता समागम और तहरी भोज कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। यह आयोजन दशकों से हो रहा है। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि लखनऊ महानगर व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से आज यह आयोजन किया गया।
यहां लखनऊ में पार्टी के लिए काम करने वाले मनोहर सिंह, राजेंद्र तिवारी, सुरेश तिवारी, विंध्यवासिनी कुमार, मानसिंह, विनोद बाजपेई, रूपचंद अग्रवाल, हृदय नारायण श्रीवास्तव, रमेश तूफानी, वशिष्ठ नारायण शुक्ला, द्वारका मोहन टंडन, रमाशंकर त्रिपाठी, महेश वाल्मीकि, स्नेहा प्रभा सिंह, इंदिरा बाजपेई, ब्रजकिशोर द्विवेदी, राजकुमार सिंघल, अनीता अग्रवाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को विधायक आशुतोष टंडन, नीरज बोरा, महापौर संयुक्ता भाटिया, नीरज सिंह ने भी सम्बोधित किया।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
Ad |