बिजली कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से जिले में मचा हाहाकार | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। बिजली विभाग के कर्मचारियों के बहिष्कार के चलते जिले में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था पटरी से उतर गयी है। शुक्रवार को भी चौथे दिन कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी रही। कर्मचारियों के काम न करने के कारण आया हुआ फाल्ट सही नहीं हो रहा है। जिससे शहर से लेकर गांव तक लोगों में हाहाकार मचा है। किसी इलाके में चार दिन से तो कही दो दिन से बिजली गुल है। खुद शहर में करीब एक लाख से अधिक लोग गुरुवार की रात नौ बजे से लेकर शुक्रवार की रात नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से हलकान रहे। पीने के पानी से लेकर घर में रोशनी के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इनवर्टर बंद हो गया। यहां तक की मोबाइल चार्ज करने में लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

डीजल खरीदकर काफी संख्या में दुकानदारों ने काफी दिनों बाद शहर में शुक्रवार को जनरेटर चलाया। कर्मचारियों के आक्रोश का आलम यह है कि उनका मोबाइल भी बंद है। अधिशासी अभियंता लाचार होकर हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। मालूम हो कि बिजली विभाग के कर्मचारी पिछले चार दिनों से अपनी विभिन्न मांग को लेकर कार्य बहिष्कार किए हुए है। सुबह फीडर नम्बर तीन में आए फाल्ट को ठीक करने के लिए लाइनमैन तैयार नहीं हुए। जिससे ओलन्दगंज, जेसीज चौराहा, वाजिदपुर, टीडी कालेज, कचहरी, मियांपुर, यूपी सिंह कालोनी, सूरज बिहार कटरा समेत सैकड़ो मोहल्ले पूरे दिन बिजली आपूर्ति से वंचित रहे। घर में लगे इनवर्टर जवाब दे गए। जोगियापुर मोहल्ले में आए फाल्ट के कारण गुरुवार की रात से लेकर शुक्रवार की रात नौ बजे तक आपूर्ति बाधित रही। मोहल्ले में करीब बीस हजार लोग परेशान रहे। बरसठी में रात से ही विजली नही है, सभी संविदा विद्युत कर्मी का मोबाइल भी बंद है, अधिकारी सीयूजी नम्बर भी नही उठा रहे है। विजली न आने से इन्वर्टर भी जवाब दे दिया है, जिसके कारण मोबाइल चार्ज करने के लिए लोग परेशान है, साथ ही सबसे बड़ी समस्या लोगो को पानी की है।सबमर्सिबल आश्रित लोग पानी के लिए परेशान है। बाकराबाद फीडर से पिछले तीन दिन से विद्युत सप्लाई नही मिल रही है।दर्जनों गांव व दो प्रमुख बाजारों सिरकोनी तथा नत्थनपुर में बिजली नही है।बताया जाता है कही जंफर उड़ा है।लाइनमैन हड़ताल पर है।

इसलिए बिजली व्यवस्था अस्त व्यस्त है। बदलापुर विद्युत उपकेंद्र बदलापुर व सिंगरामऊ की आपूर्ति चल रही है। अभी तक हड़ताल का असर आपूर्ति पर नहीं पड़ा है। जहां फाल्ट हो रहा है वहा ठीक करने कोई विद्युतकर्मी नहीं जा रहा है। बदलापुर क्षेत्र के सरायत्रिलोकी गांव की आपूर्ति फाल्ट के चलते बाधित है। जिम्मेदार अधिकारियों के मोबाइल बन्द हैं। मडियाहूं में गुरुवार की रात विजली का आना जाना लगा रहा सुबह पानी की समस्या रही। केराकत में शुक्रवार को सबेरे सवा दस बजे से बिजली कटी है। खबर लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी थी।

केराकत उपखण्ड क्षेत्र के एसडीओ रमेश कुमार वैश्य ने बताया कि वैसे तो बिजली सप्लाई चालू है लेकिन जहां ब्रेक डाउन हो जा रहा है वहां ब्रेक डाउन खत्म नहीं होपा रहा है। क्योंकि कर्मचारी हड़ताल पर हैं।उन्होंने बताया कि हड़ताल खत्म होने तक यह समस्या रहेगी। सिकरारा में विद्युत कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से शुक्रवार सुबह से विद्युत आपूर्ति ठप हो गया।बिजली न आने से गेहूं व आलू सरसो आदि रबी की फसलों की सिंचाई कार्य पर असर पड़ा है,सुबह 5 बजे लाइट कटने के बाद से बिजली नही आई।

विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात की गयी पुलिस

शाहगंज। विद्युत उपकेंद्र शाहगंज का कार्यालय बंद पड़ा रहा। बिजली बिल जमा करने के लिए आए लोग मायूस होकर लौट गए। सबरहद बाजार, मजडीहा, पारा कमाल, अरंद, हाजी रफिपुर आदि गांवों में चार दिनों से आपूर्ति ठप्प है। लोग पानी तक को तरस गयें है। वहीं मोबाइल चार्ज के लिए लोगों को भटकना पड़ा। शेरे पंजाब ढाबा के संचालक जय कुमार ने बताया कि बिजली न रहने से व्यापार पर असर पड़ा है। एसडीओ रोशन जमीर ने बताया कि उपरोक्त गावों में सोंगर स्थित 33 केवीए से फाल्ट है। कार्य बहिष्कार समाप्त होने के बाद ही आपूर्ति चालू होगी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से 132 केवीए सब स्टेशन पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

खेतासराय में चार दिन से बिजली नहीं

खेतासराय। विद्युत उप केन्द्र सोंगर से जुड़े दर्जनों गांव चार दिन से अंधेरे में हैं। चार्जिंग न हो पाने से अधिकतर लोगों के मोबाइल बंद हो गए हैं। रिश्तेदारों एवं सगे संबंधियों से संपर्क टूटी गया है। शाहगंज आने वाली 33 हजार की लाइन 29 नवंबर की सुबह ब्रेक डाउन में चली गई। विभागीय कर्मचारियों के हड़ताल के चलते मरम्मत नहीं हो पा रहा है। जिससे सोंगर विद्युत उपकेंद्र से जुड़ने वाले सोंगर, मवई, बरंगी, लखमापुर, गुरदौली, मुस्तफाबाद, जैगहा, सीधा, फरीदपुर, भदैला समेत दर्जनों गांवों की आपूर्ति ठप है। जिसके घर जनरेटर की व्यवस्था है वहां मोबाइल चार्ज करने वालों की लाइन लग जा रही है।

24घंटा से अधिक समय से गुल

जलालपुर। जिला मुख्यालय पर डेंटल कालेज के पास केवल जलने से क्षेत्र के दो विद्युत उपकेंद्र सेहमलपुर व जलालपुर में 24घंटा से अधिक समय से विद्युत आपूर्ति बंद है।जनता को पीने के पानी समस्या हो रही है वही विद्युत आधारित सभी काम ठप्प पड़े है।केवल बनाने के लिए शट डाउन लेने वाले अधिकारी व कर्मचारी हड़ताल पर है।जिससे जली केवल को ठीक नही किया जा रहा है।

चौथे दिन भी बिजली विभाग के कर्मचारियों ने किया बहिष्कार

एलान: जब तक मांग नहीं मानी जाएगी, काम नहीं करेंगें

जौनपुर। लगातार चौथे दिन भी शुक्रवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त सघर्ष समिति के केन्द्रीय आह्वाह्न पर अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय परिसर में कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी रहा। असगर मेंहदी की अध्यक्षता में कार्य बहिष्कार करते हुए कर्मचारियों ने एलान किया कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती है तब तक वह झुकने वाले नहीं है। सभा को सम्बोधित करते हुए संघर्ष समिति के जनपद संयोजक निखिलेश सिंह ने कहा कि जब तक प्रबन्धन हमारी जायज मागों को मान नहीं लेती तब तक हम झुकने को तैयार नहीं है। तथा कार्य बहिष्कार अवधि में जनता से अपेक्षित सहयोग करने हेतु अनुरोध किया गया है क्योंकि यह लड़ाई कर्मचारी के साथ-साथ जनता की भी है। सभा में इंजिनियर जितेन्द्र कुमार, विरेन्द्र पाल, अनीश यादव, संजय यादव, अरविन्द मिश्रा, प्रमोद, अभिषेक केसरवानी ने सम्बोधित किया।

कर्मचारियों ने पावर कारपोरेशन के चेयरमैन पर मनमानी ढंग से कार्य करने का आरोप लगाया। इंजिनियर एके सिंह, आनन्द गौतम, आलोक उपाध्याय, विपिन गुप्ता, आतिश यादव, अशोक कुमार सिंह, तारा सिंह, धमेन्द्र मौर्या, पंकज जायसवाल, निर्भिक भारती, अश्वनी श्रीवास्तव, सत्यनारायन उपाध्याय, अरविन्द मिश्रा, विश्राम मौर्या, संतोष श्रीवास्तव, विवेक कुमार, अखिलेश तिवारी, मुकुन्द यादव, चन्द्रशेखर उपाध्याय, मोहन पान्डेय, अमित खरे, पवन कुमार, प्रणव सिंह, रंजन यादव, ऋषि श्रीवास्तव, शैलेश श्रीवास्तव, कुलदीप यादव, हरेन्द्र कुमार समेत समस्त कर्मचारी एवं संविदा कर्मी उपस्थित रहें।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*प्रचार-प्रसार ऑडियो रिकॉडिंग एवं सुपर मिक्सिंग के माध्यम से करना चाहते हैं तो आज ही सम्पर्क करें। प्रचार-प्रसार के लिए सुपर मिक्सिंग ऑडियो रिकॉडिंग के कैसेट पेनड्राइव एवं मेमोरी आदि बनवाने के लिए सम्पर्क करें| देवतुल्य पिता स्व. श्री सुशील वर्मा 'एडवोकेट' के प्रेरणास्त्रोत से प्रो.- वैभव वर्मा| पता:- ओलन्दगंज, जहांगीराबाद, जौनपुर| सम्पर्क सूत्र 9236196989, 9151640745 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें