मतदाता सूची में गड़बड़ी का प्रत्याशियों ने लगाया आरोप | #NayaSaveraNetwork
![]() |
मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर पत्रक सौंपते लोग। |
नया सवेरा नेटवर्क
रजिस्ट्रार कानूनगो के विरूद्ध एसडीएम को सौंपा पत्रक
शाहगंज,जौनपुर। नगर पालिका चुनाव नजदीक आते ही विभिन्न दलों के प्रत्याशियों ने उपजिलाधिकारी अंकित कुमार से मिलकर मतदाता सूची में संसोधन के नाम पर गडबडी का आरोप लगाते हुए सौपा ज्ञापन। शिकायत करने पहुंचे अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशियों ने रजिस्टार कानूनगो पर सवालिया निशान उठाए और कहा कि बड़ी संख्या में बाहरी लोगों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई का आ·ाासन उपजिलाधिकारी ने दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सपा नेता विरेन्द्र सिंह बंटी और सभासद मकसूद हसन के नेतृत्व में तहसील परिसर में पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने उपजिलाधिकारी अंकित कुमार से मिलकर सभी लोगों ने आरोप लगाया कि रजिस्ट्रार कानूनगो द्वारा मतदाता सूची में नगरपालिका क्षेत्र के बाहरी लोगों का नामों को जोड़ने व मौजूदा मतदाताओं के नाम सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। एक पत्रक के जरिए सूची में जोडे कुछ वार्डों के बाहरी नामो और छांटे गए नामों की सूची सौपकर जांच कराने की शिकायत की। इस पर उपजिलाधिकारी अंकित कुमार ने जाचकर गडबड़ी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई का आ·ाासन दिया। इस मौके पर राहुल त्यागी, अली अहमद, शफीक खान, पंकज कुमार गुप्ता, अशर््ाद अंसारी, फैजान अहमद, विजय पाल, राम प्रसाद मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
![]() |
Ad |
Ad |
![]() |
Ad |