सर्दियों में आइसक्रीम खाना पड़ सकता है महंगा | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सर्दियों के मौसम में शादी-विवाह और अन्य समारोह में अक्सर आपने लोगों को आइसक्रीम खाते हुए देखा होगा। इस मौसम में भी बड़ी संख्या में लोगों को आइसक्रीम खाना पसंद होता है। सर्दियों में आइसक्रीम खाने का अपना एक अलग मजा है और बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक आइसक्रीम का खूब लुत्फ उठाते हैं। हालांकि सर्दियों में आइसक्रीम की दीवानगी सेहत पर भारी पड़ सकती है। जी हां, सुनकर हैरान हो रहे होंगे, लेकिन यह बात बिल्कुल सही है। इस मौसम में आइसक्रीम खाने से आप कई परेशानियों का शिकार हो सकते हैं। आज डाइटिशियन से जानेंगे कि आइसक्रीम खाने से लोगों को कौन-कौन सी दिक्कतें हो सकती हैं।

हो सकती हैं ये परेशानियां

नोएडा के डाइट मंत्रा की फाउंडर डाइटिशियन कामिनी सिन्हा के मुताबिक सर्दियों में आइसक्रीम कम से कम खानी चाहिए। इस मौसम में ज्यादा आइसक्रीम खाने से लोगों को सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या हो सकती है। जो लोग साइनस या गले की प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं, उन्हें आइसक्रीम बिल्कुल नहीं खानी चाहिए। यह समस्याएं आइसक्रीम से ट्रिगर हो सकती हैं। वीक इम्यूनिटी वाले लोगों और बच्चों के लिए आइसक्रीम सबसे ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकती है। ऐसे लोग सर्दी की चपेट में बहुत जल्दी आते हैं। इन्हें विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। इसके अलावा डायबिटीज के मरीजों को भी आइसक्रीम नहीं खानी चाहिए, वरना शुगर लेवल बढ़ सकता है।

आइसक्रीम कैसे पहुंचा सकती है नुकसान?

कामिनी सिन्हा कहती हैं कि सर्दियों में हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और लोगों की फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है। ऐसे में हाई कैलोरी लेने से परेशानी हो सकती है। आइसक्रीम में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है, जो हमारी हेल्थ के लिए फायदेमंद नहीं मानी जा सकती। आइसक्रीम का ज्यादा सेवन वजन बढ़ा सकता है। अगर आपको कोल्ड से एलर्जी है, तो आइसक्रीम से दूरी बना लेनी चाहिए। रात के समय आइसक्रीम खाना ज्यादा नुकसानदायक होता है। आप दोपहर या शाम के वक्त आइसक्रीम खा सकते हैं। कुछ लोगों की बॉडी इस टाइप की होती है कि उनके लिए आइसक्रीम नुकसानदायक साबित नहीं होती, जबकि कुछ लोगों के लिए यह खतरनाक हो सकती है।

डाइटिशियन के अनुसार अगर आप को आइसक्रीम खाने से सर्दी-जुकाम या खांसी हो जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप इस समस्या से राहत पाने के लिए गुनगुना पानी और अदरक वाली चाय पीएं। इसके अलावा अपनी डाइट में गर्म चीजों को शामिल करें। आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए आंवला, ऑरेंज और अमरूद जैसी चीजों का सेवन करें। इससे आपकी इम्यूनिटी बेहतर होगी और आपको सीजनल फ्लू समेत कई परेशानियों से राहत मिल जाएगी।

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*प्रचार-प्रसार ऑडियो रिकॉडिंग एवं सुपर मिक्सिंग के माध्यम से करना चाहते हैं तो आज ही सम्पर्क करें। प्रचार-प्रसार के लिए सुपर मिक्सिंग ऑडियो रिकॉडिंग के कैसेट पेनड्राइव एवं मेमोरी आदि बनवाने के लिए सम्पर्क करें| देवतुल्य पिता स्व. श्री सुशील वर्मा 'एडवोकेट' के प्रेरणास्त्रोत से प्रो.- वैभव वर्मा| पता:- ओलन्दगंज, जहांगीराबाद, जौनपुर| सम्पर्क सूत्र 9236196989, 9151640745 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ