जौनपुर: समाजसेवी ने बच्चो को बांटे स्वेटर | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सिरकोनी,जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्यासपुर के प्राथमिक विद्यालय पर शनिवार को समाजसेवी राम आसरे सिंह ने विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चो को स्वेटर वितरण किया। रामआसरे सिंह ने कहा कि हम भी यही गांव से पढ़कर गए है। तब जाकर बाहर नौकरी मिली है। हम सबको मिलकर अपने गांवो के विद्यालय के विकास को लेकर जागरूक होने की आवश्यकता है। जो काम अकेला आदमी नही कर सकता है। वह चार लोग मिलकर आसानी से कर सकते है। प्रधान प्रतिनिधि मृत्युंजय यादव ने कहा कि हम लोग विद्यालय के विकास के लिए प्लानिंग कर रहे है। बच्चो के बैठने के लिए उचित व्यवस्था हो इस पर विचार किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सजल यादव ने किया। इस अवसर पर जया भारती, कुलदीप कुमार,दीपचंद्र,राम आधार यादव,सुरेखा देवी, जित्तू यादव,लालजी यादव,देवराज यादव,सुनीता देवी,कल्पना देवी आदि लोग उपस्थित रहे। मंच का संचालन विनोद कुमार सिंह ने किया।
Ad |