जौनपुर: राजेंद्र अध्यक्ष व विष्णुदत्त महामंत्री निर्वाचित | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
तहसील अधिवक्ता संघ का चुनाव सम्पन्न
बदलापुर,जौनपुर। स्थानीय तहसील के अधिवक्ता संघ का चुनाव शनिवार को सम्पन्न हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राजेन्द्र तिवारी 32 मतों से विजयी घोषित किये गए। वहीं महामंत्री पद के उम्मीदवार विष्णु दत्त शुक्ल 2 मतांे से विजयी हुए। बताते चलें कि अधिवक्ता संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए योगेश त्रिगुणायत, प्रदीप कुमार सिंह राम प्यारे उपाध्याय,राजेन्द्र प्रसाद तिवारी उम्मीदवार रहे तो महामंत्री पद के लिये विष्णुदत्त शुक्ल, राज कुमार सिंह जितेंद्र कुमार सिंह व खेतालचंद यादव रहे। अन्य पद वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिये श्रीकांत मिश्र संयुक्त मंत्री- लाल चंद कोषाध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव कनिष्ठउपाध्यक्ष संजय मिश्र निर्विरोध चुने गये। अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर अध्यक्ष महामंत्री समेत अन्य पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष एव महामंत्री ने निर्वाचित होने पर संयुक्त रूप से कहा यह अधिवक्ता बन्धु की जीत है मै सभी के प्रति आभार ज्ञापित करता हूॅ और इन सभी की उम्मीदो पर हम सब खरा उतरे यही कामना आप सभी से है। बार और बेचं मे गतिरोध दूर रहे सदैव वादकारियो का हित सुरक्षित रहे यही हमारे मंत्रीमंडल की सोच रहेगी। नव विर्वाचित लोगों ने सभी शुभचिंतको के प्रति आभार प्रकट किया।