 |
जौनपुर: एसडीएम के हाथों हुआ कंबल वितरण | #NayaSaveraNetwork |
नया सवेरा नेटवर्क
सिंगरामऊ,जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महमूदपुर ग्राम पंचायत सहित आसपास की कुछ ग्राम पंचायतों मे भी गरीब असहाय लोगों की मदद के लिए ग्राम प्रधान संजय सिंह के प्रयास से उपजिलाधिकारी बदलापुर डॉ प्रदीप कुमार द्वारा कंबल का वितरण किया गया। बताते चलें कि इन दिनों कड़ाके की ठंड को देखते हुए ग्राम प्रधान तथा ग्राम पंचायत अधिकारी रणजीत सिंह द्वारा चिन्हित किए गए गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों को एक कार्यक्रम के माध्यम से ग्राम पंचायत महमूदपुर के आंगनबाड़ी केन्द्र पर उक्त लोगों को एकत्रित कर कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम मंे उपजिलाधिकारी ने प्रधान संजय सिंह की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल गरीब तबके के लोगों को वरदान साबित होगी क्योंकि ठंड की मार गरीब तबके के लोगों पर ज्यादा पड़ती है। उपजिलाधिकारी द्वारा कुल 120 लोगो को कंबल वितरण किया गया, कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अधिकारी रणजीत सिंह, कानूनगो गर्ग,लेखपाल लालचंद पांडेय,अजय पांडेय, अनुराग सिंह, दिनेश पाल,निखिल,रवि मौर्या,ग्राम रोजगार सेवक, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
 |
Ad |
 |
Ad |
 |
Ad
|