प्रधानमंत्री मोदी ने किया 'समृद्धि महामार्ग' का उद्घाटन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नागपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मेट्रो रेल फेज-1 परियोजना का शुभारंभ करने नागपुर पहुंचे और बालासाहेब ठाकरे समृद्धि महामार्ग का भी उद्घाटन किया। उन्होंने वंदे भारत परियोजना का भी अवलोकन किया।
केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस प्रमुख रूप से मौजूद । यह हाइवे महाराष्ट्र के 10 जिलों, 26 तहसीलों और 391 गांवों से गुजरेगा। समृद्धि हाईवे के बनने से औरंगाबाद से शिरडी का सफर महज एक घंटे में पूरा होगा। औरंगाबाद और जालना जिले के साईं भक्तों की यात्रा अब कम समय लेने वाली और सुखद होगी।
Ad |