माध्यम फॉउंडेशन एवं शब्द फॉउंडेशन द्वारा 'अभिव्यक्ति' का भव्य आयोजन| #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई।  विल्सन महाविद्यालय में 10 दिसंबर को "माध्यम फॉउंडेशन"  एवं "शब्द फॉउंडेशन" के संयुक्त तत्वावधान में "अभिव्यक्ति" का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. सत्यवती चौबे ने कार्यक्रम उद्देश्य उल्लेखित किया तत्पश्चात विशिष्ट अतिथि, सुप्रसिद्ध बाँसुरी वादिका, मिस टीन इण्डिया -2021 और यूथ अइकॉन सुश्री पलक जैन ने अपनी बाँसुरी की मनमोहक तान से सबका मन मोह लिया। 

कार्यक्रम में विविध प्रतियोगिताओं में सफल विद्यार्थियों को उप-प्राचार्या विनिता मैथ्यू और श्रीमती अजीता कुमार और माध्यम फाउंडेशन की ट्रस्टी सुश्री मानसी डोडिया द्वारा प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत काव्य कलश के रूप में उपस्थित गीतकारा व कवयित्री  डॉ मृदुल महक, गीतकार  रासबिहारी पाण्डेय, शायर संतोष सिंह, कवि बसंत आर्य, कवि  राजेश ऋतुपर्ण और एड राजीव मिश्र की प्रस्तुति से पूरा सभागार तालियों से गूँज उठा। 

इस अवसर पर कवयित्री एवं केंद्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान, पवई केंद्रीय विद्यालय की शिक्षिका डॉ वर्षा महेश, सुप्रसिद्ध सेक्सोफोन प्लेयर सीए श्री सचिन जैन व शिक्षाविद श्रीमती स्मिता जैन जी का विशेष सम्मान किया गया। 

इस अवसर पर महाविद्यालय की उप-प्राचार्या डॉ. हर्षा बाडकर, कनिष्ठ महाविद्यालय की उपप्राचार्य श्रीमती स्मिता मसीह, पर्यवेक्षक श्री एम. आर.दुबे, हिंदी विभाग प्रभारी डॉ. पूनम पटवा, सुश्री सोनल दुबे , आशीष मिश्र, प्रतीक जोसफ, विवेक त्रिगुणायत , श्रीमती आरती ठाकरे, सुश्री शिरीन ईरानी, एस. आई. ई. एस. कॉलेज से  अंजनी कुमार द्विवेदी  , श्रीमती अदिती पंड्या  एवं पत्रकार रवि यादव  उपस्थिति उल्लेखनीय है। 

कार्यक्रम का संयोजन कनिष्ठ महाविद्यालय हिन्दी विभाग की प्रभारी प्रा. श्रीमती सुनीता चौहान के द्वारा किया गया तथा संचालन महाविद्यालय के होनहार छात्र मानस तिवारी ने किया जिन्हें कार्यक्रम के अंत में शब्द सारथी के अलंकरण से विभूषित किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. सत्यवती चौबे ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।


*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*प्रचार-प्रसार ऑडियो रिकॉडिंग एवं सुपर मिक्सिंग के माध्यम से करना चाहते हैं तो आज ही सम्पर्क करें। प्रचार-प्रसार के लिए सुपर मिक्सिंग ऑडियो रिकॉडिंग के कैसेट पेनड्राइव एवं मेमोरी आदि बनवाने के लिए सम्पर्क करें| देवतुल्य पिता स्व. श्री सुशील वर्मा 'एडवोकेट' के प्रेरणास्त्रोत से प्रो.- वैभव वर्मा| पता:- ओलन्दगंज, जहांगीराबाद, जौनपुर| सम्पर्क सूत्र 9236196989, 9151640745 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ