मुख्यमंत्री के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने शिमला पहुंचे ये बडे नेता | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जयपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट हिमाचल प्रदेश के नये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आज शिमला पहुंचे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के 95वें दिन की शुरुआत सुबह छह बजे करने के बाद तेरह किलोमीटर की पदयात्रा के बाद शिमला के लिए रवाना हुए।
गहलोत एवं पायलट भी शिमला के लिए रवाना हुए और तीनों नेता मुख्यमंत्री शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए शिमला पहुंच गए। समारोह के बाद राहुल गांधी वापस राजस्थान लौट आयेंगे और रविवार की शेष नौ किलोमीटर की अपनी शाम की पदयात्रा पूरी करेंगे।
![]() |
Ad |
Ad |
![]() |
Ad |