महिला पुलिसकर्मियों को वीडियो रील बनाना पड़ा भारी, ‘डांस’ के बाद चारों निलंबित | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नई दिल्ली/अयोध्या। अयोध्या में राम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात महिला पुलिसकर्मियों को भोजपुरी गाने पर वीडियो रील बनाने के आरोप में अब तक 4 महिला पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। मामले पर पुलिस सूत्रों ने आज यानी शुक्रवार को बताया कि राम जन्म भूमि की सुरक्षा में तैनात चार महिला पुलिसकर्मियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वे एक भोजपुरी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। इसी पर अब कार्यवाई करते हुए उत्तरप्रदेश पुलिस और प्रशासन ने 4 महिला पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
राम जन्मभूमि अयोध्या में महिला कांस्टेबल को महंगा पड़ा 'पतली कमरिया मोरी' गाने पर रील, वीडियो हुआ वायरल pic.twitter.com/JRvh8CkX5y
— Yogita Yerpude (@YerpudeYogita) December 15, 2022
दरअसल अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर क्षेत्र में तैनात 4 महिला कॉन्स्टेबल का एक वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि एक महिला कॉन्स्टेबल ‘पतली कमरिया’ गाने पर डांस कर रही है। वहीं दो कॉन्स्टेबल उसका जमकर सपोर्ट कर रही हैं। साथ ही बगल में खड़ी एक अन्य कॉन्स्टेबल इसका वीडियो भी शूट कर रही है। 10 सेकंड का यह वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना भी बताया जा रहा है। ऐसी भी जानकारी है कि, इस वीडियो दोपहर में बनाया गया था, उस समय मंदिर दर्शनार्थियों के लिए बंद ही रहता है।
वहीं माले और घटना की सघनता को देखते हुए अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी. ने मामले को पूरी गंभीरता से लेते हुए उक्त चारों महिला सिपाहियों कविता पटेल, कामिनी कुशवाहा, कशिश साहनी और संध्या सिंह को बीते गुरुवार को ही निलंबित करने के आदेश दिए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) पंकज पांडे की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई बताई गयी है।