नाइजीरिया में हैजे से मरने वालों की संख्या बढ़कर 51 हुई | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

अबुजा। नाइजीरिया के दक्षिणी प्रांत क्रॉस रिवर में कम से कम 10 गांवों में हैजा फैलने से मरने वालों की संख्या 20 से बढ़कर 51 हो गई है। प्रांत में रविवार और सोमवार के दौरान और 31 हैजा पीड़ितों की मौत हो गयी। सबसे ज्यादा प्रभावित क्रॉस रिवर में अबी स्थानीय सरकारी क्षेत्र के एकुरेक समुदाय के जनजातीय प्रमुख बर्नार्ड एग्बे ने मीडिया को यह जानकारी दी।

श्री एग्बे ने बताया कि स्थानीय अस्पतालों में हैजा के चार मरीजों की हालत गंभीर है। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को बताया कि हैजा का प्रकोप गुरुवार को शुरू हुआ, जिसके बाद सरकार को प्रभावित गांवों में मानव और भौतिक संसाधनों को तैनात करना पड़ा ताकि विषाणुजनित बीमारी को और फैलने से रोका जा सके।

क्रॉस रिवर प्राइमरी हेल्थकेयर डेवलपमेंट एजेंसी के प्रमुख जेनेट एकपेयोंग ने संवाददाताओं से कहा कि अगर प्रभावित गांवों में प्रोटोकॉल का पालन किया जाता तो मौतों को कम किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रकोप के प्रबंधन के उपाय के रूप में समुदाय के नेताओं के साथ संचार स्थापित किया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनके समुदाय हैजा और अन्य संबंधित बीमारियों को समाप्त करने के लिए स्वच्छता प्रोटोकॉल का पालन करें।

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ