एकरूपता नहीं समरस्ता की जरूरत है देश को: राज्यपाल | #NayaSaveraNetwork

पत्रकारों से रूबरू होते राज्यपाल।



नया सवेरा नेटवर्क

शाहगंज,जौनपुर। अपने सहपाठी से मिलने ढंढवारा गांव में पहुंचे केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता जेड के फैजान से मिले। जहां पांच घंटे साथ रहकर लोगों से मुलाकात की। राज्यपाल बदलापुर महोत्सव में शामिल होने के उपरांत निजी सम्बंधों का निर्वहन करने के लिए शाहगंज पहुंचे थे।  लोगों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सामाजिक सरोकारों, शिक्षा और देश के हालात पर चर्चा की। कहा कि जाति और मजहब की खाई देश में 75 साल पहले से ही है। जिसका कारण रहा कि मुल्क दो टुकड़ों में बंट गया। बावजूद इसके मुल्क में रहने वाले आज भी एकता पसंद लोग हैं यदि ऐसा न होता तो इमर्जेंसी के बाद बिगड़े हालात में हुए चुनाव में कानपुर जैसे शहर से मुझे पार्लियामेंट न भेजा गया होता। उन्होंने कहा कि शिक्षा का अभाव ही देश की सबसे बड़ी समस्या है। कहा हमारी तहज़ीब चार हजार साल से अधिक पुरानी है। अनेकता और विविधता का देश है। उन्होंने कहा एकता और समरसता का देश है, हर नागरिक इस बात का ध्यान रखते हुए देश की तरक्की और खुशहाली में अपना योगदान दे तो हमें वि·ा गुरु  बनने में कोई समय नहीं लगेगा। जानकारी के अनुसार महामहिम का उक्त गांव में तीसरी बार आगमन हुआ। इसके पूर्व वर्ष 1971 में और 2019 में भी वो अधिवक्ता जेड के फैजान के घर आ चुके हैं। राज्य पाल बनने के बाद पहली बार अपने सहपाठी से मिलने पहुंचे। दोनों अलीगढ़ मुस्लिम वि·ाविद्यालय में सहपाठी रहे हैं। इस मौके पर मसलहुद्दीन खान, डॉ. तबरेज आलम, डॉ. सर्फुद्दीन आजमी, डॉ. जावेद अहमद, डॉ. नैयर आजम, परवेज आलम भुट्टो, मो. अजमल, साजिद आजमी, डॉ. ए रहमान, मो. शाहिद नईम, अनवर, आदि लोग मौजूद रहे।

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ