|
निजी खर्च से बने रास्ते का लोकार्पण करते पूर्व प्रधान। |
नया सवेरा नेटवर्क
डोभी,जौनपुर। क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपुर के बढ़ायापार में अनुसूचित जाति के रिटायर्ड इंजीनियर नें अपने निजी खर्च से आम रास्ता बनवाकर मिसाल कायम की। जिसकी पूरे गांव नें मुक्त कंठ से प्रशंसा हो रही है। मंगलवार को नवनिर्मित रास्ते का समारोह के रूप में लोकार्पण किया गया। गौरतलब हो कि चहेटू राम एयर इंडिया में इंजीनियर थे। मुंबई में कार्यरत होंने के दौरान वें जब भी अपने गांव आते तो घर तक आने जाने के लिए बस्ती में कोई रास्ता नही था। जिसके कारण ग्रामीणों को भी दिक्कत होती थी। ग्राम पंचायत की उदासीनता से खिन्न होकर उन्होंने उक्त रास्ते का अपने खर्चे से निर्माण कराया। उक्त रास्ते का फीता काटकर पूर्व प्रधान शिव बालक यादव नें लोकार्पण किया। इस अवसर पर ठाकुर प्रसाद पाण्डेय, जितेंद्र पाण्डेय, अनिल, अशोक, आलोक दूबे, रमेश दूबे, शिशिरकांत, अरु ण, नागेश, गोपालराम एवं आनंद प्रकाश श्रीवास्तव सहित अनुसूचित बस्ती के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
|
Ad |
|
Ad
|
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ