नया सवेरा नेटवर्क
- 1100 दीपक जलाकर देव दीपावली मनाई
लखनऊ। देव दीपावली पर बप्पा श्री नारायण वोकेशनल इण्टर कालेज (केकेवी) की सांस्कृतिक समिति ने स्कूल को दीयों से सजाया। स्कूल परिसर में 1100 दीपक जलाकर देव दीपावली मनाई। स्कूल को रोशनी से जगमग किया। सांस्कृतिक समिति के प्रभारी हिन्दी प्रवक्ता विजय त्रिपाठी ने बताया कि छात्रों को देव दीपावली के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व को बताते हुए उन्हें समाज को जागरूक करने एवं घरों में दीपक जलाने के लिए प्रेरित किया गया l छात्र एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रत्येक शिक्षण कक्ष में दीपक जलाए। इस मौके पर पंकज मिश्र, डॉ. रिंकी वर्मा, डॉ. अंकिता निगम, सीमा अवस्थी, साधना पाण्डेय, प्रमिला रावत, राम सागर त्रिवेदी, आशुतोष मिश्र व क्रीड़ाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, कर्मचारी एवं छात्रों ने सहयोग किया।
 |
Ad
|
 |
Ad |
 |
Ad
|