नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। गुड़ंबा में रविवार देर रात साइकिल में पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर से अनिंयत्रित होकर दोनों बाइक सवार डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में पीछे बैठे साथी की मौत हो गई वहीं बाइक चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर साइकिल सवार हादसे के बाद मौके से भाग निकला। दोनों गुड़ंबा स्थित दोस्त के यहां पार्टी कर घर लौट रहे थे।
पुलिस के मुताबिक बुलंदशहर के अनूपशहर निवासी ओशो शर्मा (28) इन्दिरानगर में किराए के मकान में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करता था। रविवार रात को वह गाजीपुर निवासी हिमांशु श्रीवास्तव (30) गुड़ंबा स्थित एक दोस्त के यहां बाइक से पार्टी करने गया था। रात करीब 1:30 बजे दोनों पार्टी कर घर लौट रहे थे। वह कुर्सी रोड स्थित सेंट मेरी अस्पताल के पास पहुंचे तभी आगे आगे जा रहे साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की साइकिल दो हिस्सों में टूट गई।
बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर दोनों बाइक सवार डिवाइडर से टकरा गए। पुलिस ने दोनों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने ओशो को मृत घोषित कर दिया। वहीं हिमांशु का इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर गुड़ंबा आलोक राय के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ओशो मनमोहन और गीता शर्मा का इकलौटा बेटा था। वहीं साइकिल चालक की तलाश की जा रही है।
![]() |
Ad |
Ad |
![]() |
Ad |
0 टिप्पणियाँ