नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। गुड़ंबा पुलिस ने कैफे की आड़ लेकर चलाए जा रहे हुक्का बार पर छापा मारा। मौके से एक युवक को पकड़ा गया। साथ ही हुक्के, पाइप व फ्लेवर बरामद किए गए। इंस्पेक्ट आलोक राय के मुताबिक इंट्रीगल विवि के पास आउट साइडर कैफे हैं। जहां हुक्का बार चलाए जाने की सूचना मिली थी। दरोगा प्रिंस कुमार के छापा मारने पर लोग हुक्का पीते मिले। पुलिस को देख कर हुक्का पी रहे कुछ युवक भाग निकले।
मड़ियांव अजीजनगर निवासी अमरेश पाण्डेय को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अमरेश ने बिना लाइसेंस के हुक्का बार चलाने की बात कही। दरोगा प्रिंस की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि कोरोना महामारी के बाद से ही हुक्का बार संचालन पर रोक लगी हुई है। इस बात की जानकारी अमरेश को थी। इसके बाद भी वह बार का संचालन कर रहा था।
![]() |
Ad |
Ad |
![]() |
Ad |
0 टिप्पणियाँ