मेघालय के हिंसक झड़प में असम के वन रक्षक समेत पांच की मौत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

शिलांग। असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले की सीमा से सटे मेघालय के पश्चिमी जयंतिया हिल्स जिले के मुकरोह गांव में मंगलवार सुबह ग्रामीणों और असम पुलिस के बीच झड़प हुई जिसमें असम के वन रक्षक समेत पांच नागरिकों की मौत हो गई। मेघालय के मुख्य सचिव डोनाल्ड फिलिप्स वाहलांग ने कहा कि तीन नागरिकों और असम के एक वन रक्षक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य नागरिक की मौत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय रास्ते में हो गई।

असम पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना देर रात लगभग दो से तीन बचे हुई जब असम वन रक्षकों ने लकड़ी के लट्ठों से लदे एक वाहन को रुकने का निर्देश दिया। अधिकारी के अनुसार वाहन चालक ने असम वन रक्षकों द्वारा गोली चलाने के बावजूद नहीं रूका और इस कारण उसके वाहन का टायर पंक्चर हो गया। उन्होंने कहा कि वाहन चालक और खासी समुदाय के दो अन्य लोगों को वन अधिकारियों ने पकड़ लिया और असम पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में, असम पुलिसकर्मी और वन अधिकारी उस ट्रक को वापस लाने के लिए गए।

जब पुलिस और वन अधिकारी वहां सुबह लगभग 7:00 - 7:30 बजे पहुंचे तो वाहन के आसपास भारी भीड़ जमा दिखी तो वन और पुलिस अधिकारियों ने वाहन छोड़कर वापस आने का फैसला किया। पनार के आदिवासी ग्रामीणों ने वन और पुलिस अधिकारियों को वापस नहीं लौटने दिया और हिंसक भीड़ ने उनपर डंडों से हमला कर दिया। पुलिस को बचाव में फायरिंग करनी पड़ी।

असम पुलिस ने कहा कि तीन नागरिकों और एक वन रक्षक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने अपने आधिकारिक आवास पर गृह मंत्री, मुख्य सचिव और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ आपात बैठक की और मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने कहा कि गृह मंत्री रिंबुई जमीनी स्थिति का आंकलन करने लिए मुकरोह गांव गए हैं।

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*प्रचार-प्रसार ऑडियो रिकॉडिंग एवं सुपर मिक्सिंग के माध्यम से करना चाहते हैं तो आज ही सम्पर्क करें। प्रचार-प्रसार के लिए सुपर मिक्सिंग ऑडियो रिकॉडिंग के कैसेट पेनड्राइव एवं मेमोरी आदि बनवाने के लिए सम्पर्क करें| देवतुल्य पिता स्व. श्री सुशील वर्मा 'एडवोकेट' के प्रेरणास्त्रोत से प्रो.- वैभव वर्मा| पता:- ओलन्दगंज, जहांगीराबाद, जौनपुर| सम्पर्क सूत्र 9236196989, 9151640745 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ