विश्व मात्स्यिकी दिवस पर दिया गया प्रशिक्षण | #NayaSaveraNetwork
![]() |
गोमती नदी में प्रशिक्षण लेते मछुआ समुदाय के लोग। |
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर मंगलवार को प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत प्रशिक्षण एवं रिवर रैंचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विकास भवन सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर प्रशिक्षाणर्थियों को विभिन्न योजनाओं में किस प्रकार से कार्य व अनुदान दिया जायेगा की जानकारी एवं उनकी समस्याओं का निराकरण एवं सुझाव दिया गया। इसके अतिरिक्त गोमती नदी के गोपीघाट पर निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अमरनाथ केवट व मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य शाहिद जमाल एवं समस्त स्टाफ व मछुआ समुदाय के लोगों की उपस्थिति में गोमती नदी में एक लाख मत्स्य अंगुलिकाओं का संचय किया गया।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
Ad |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent