![]() |
गरीबों में कंबल वितरित करते हुए जनप्रतिनिधि। |
नया सवेरा नेटवर्क
परोपकार से बड़ा कोई धर्म नहीं:विधायक
सुजानगंज,जौनपुर। क्षेत्र के गया प्रसाद द्विवेदी शिक्षण संस्थान सखवट में समाजसेवी स्व. मुरलीधर पाठक के पुण्यतिथि में उद्योगपति प्रमोद पाठक द्वारा चौदह सौ लोगों को कंबल तथा पांच हजार नोट्स बुक वितरित किया गया। मुख्य अतिथि अजगरा के विधायक टी. राम ने कहा कि परोपकार से बड़ा कोई धर्म नहीं है। गरीबों की सेवा करना पुनीत कार्य है। पिता के स्वप्नो को पूरा करना पुत्र का परम कर्तव्य है। अपने पिता की पुण्यतिथि पर इस प्रकार का आयोजन युवाओं के लिए प्रेरणा है। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि वो पुत्र धन्य है जो पिता की पुण्यतिथि पर इतनी बड़ी समाजसेवा करने का बीड़ा उठाया है। गरीबों की सेवा पुनीत कार्य है। आज के समय में दूसरों का सहयोग करना चाहिए। विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंशु ने कहा कि पैसों से सेवा नही की जाती। एक पौधा लगाकर, गरीब बच्चों की फीस देकर, मरीजों को दवा दिलाकर भी पुण्यतिथि मना सकते हैं। अपने माता पिता के ऋण को कभी उतारा नही जा सकता इसलिए उनके नाम पर कुछ समाज सेवा की जानी चाहिए। आयोजक प्रमोद पाठक ने सभी अतिथियों को बुक देकर सम्मानित किया तथा कहा कि आने वाले समय में इससे भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विधायक शाहगंज रमेश सिंह, प्रमुख मुंगरा बादशाहपुर सत्येंद्र सिंह, चेयरमैन मुंगरा बादशाहपुर शिवगोविन्द साहू, विवेक सिंह राजा, सतीश सिंह ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद पाण्डेय तथा संचालन आनंद त्रिपाठी ने किया। डॉ जयप्रकाश त्रिपाठी, भोलानाथ मिश्र, लाल उपाध्याय, दिनेश मिश्र, डा राकेश शुक्ल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
![]() |
Ad |
Ad |
0 टिप्पणियाँ